नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा है, "अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुझे किसी चीज़ से डर लगता है, तो मैं कहूंगा 'हां'। अब डरने की वजह है। भारत में मौजूदा स्थिति डर का कारण बन गई है।" उन्होंने कहा, "भारत केवल हिंदुओं का नहीं हो सकता...अकेले मुसलमान भी भारत नहीं बना सकते। सबको मिलकर काम करना होगा।"