भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कुछ लोगों द्वारा यह कहे जाने कि 'उन्हें विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बजाए स्वर्ण पदक जीतना चाहिए था' पर कहा है, "भारत में ये दिक्कत है...हर कोई स्वर्ण पदक चाहता है।" उन्होंने आगे कहा, "यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि इस खेल में (हर बार) स्वर्ण पदक जीतना संभव नहीं है।"