भारत में लंपी त्वचा रोग के कारण अब तक 67,000 से अधिक मवेशियों की हुई मौत: केंद्र

केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि भारत में लंपी त्वचा रोग से अब तक 67,000 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। पशुपालन-डेयरी विभाग के सचिव जतिन्द्र नाथ स्वैन ने बताया कि वर्तमान में संक्रमित मवेशियों को 'गोट पॉक्स' वैक्सीन दी जा रही है। बकौल नाथ, राजस्थान में इससे सर्वाधिक 600-700 मवेशियों की प्रतिदिन मौत हो रही है।