भारत में शनिवार को विभिन्न शहरों में रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक 'अर्थ आवर' मनाया गया जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। एएनआई ने दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर, इंडिया गेट, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कोलकाता के हावड़ा ब्रिज, केरल विधानसभा और असम विधानसभा समेत कई महत्वपूर्ण जगहों में लाइट बंद होने के विज़ुअल्स शेयर किए हैं।