दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा, "भारत में वैवाहिक बलात्कार (की अवधारणा) नहीं है। अगर यह बलात्कार है, चाहे वैवाहिक हो या गैर-वैवाहिक...तो इसे दंडित किया जाना चाहिए।" बकौल कोर्ट, महिला के यौन और शारीरिक अखंडता के अधिकार के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता लेकिन एक वैवाहिक व गैर-वैवाहिक संबंध के बीच गुणात्मक अंतर होता है।