भारत में सभी के पास अपना धर्म और भगवान चुनने का अधिकार है: 'परमात्मा' वाली याचिका पर एससी
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि भारत में सभी लोगों के पास अपना धर्म और भगवान चुनने का अधिकार है। कोर्ट ने धार्मिक गुरु श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र को 'परमात्मा' घोषित किए जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर ₹1 लाख का जुर्माना भी लगाया।