भारत में शुक्रवार से चिह्नित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू हो गया। इन चीज़ों में प्लास्टिक की स्टिक वाले ईयर बड्स, प्लास्टिक के झंडे, सजावट के लिए थर्मोकॉल, प्लास्टिक प्लेट, प्लास्टिक पैकिंग आइटम आदि शामिल हैं। राज्य सरकारें अब अभियान चलाकर ऐसी वस्तुओं के निर्माण, वितरण, भंडारण और बिक्री से जुड़ी इकाइयों को बंद कराने की पहल करेंगी।