सरकार ने देश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक की चिह्नित चीज़ों पर प्रतिबंध लगने के बाद कुछ वैकल्पिक उपाय बताए हैं जिन्हें दिनचर्या में अपनाया जा सकता है। इनमें खादी के बैग-झंडे, बांस के स्ट्रॉ व कटलरी, स्टेनलेस स्टील के स्ट्रॉ और रीयूज़ेबल ग्लास-कप शामिल हैं। विकल्प के रूप में स्टेनलेस स्टील के लंच बॉक्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।