भारत में होगी सबसे तेज़ गति से 5जी की शुरुआत, 4जी की तुलना में 3-4 गुना होगी तेज़: नोकिया
नोकिया इंडिया के मार्केटिंग एवं कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख अमित मारवाह ने कहा है, "दुनिया में 5जी की सबसे तेज़ गति से शुरुआत भारत में होगी और यह 4जी की शुरुआत की तुलना में कम-से-कम तीन गुना तेज़ी से होगी।" उन्होंने कहा कि हमारे पास 5जी के लिए इकोसिस्टम तैयार है और भारत में 10% स्मार्टफोन 5जी के अनुकूल हैं।