भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, एनएफटी से संबंधित लिंक किया गया शेयर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट शनिवार को हैक हो गया। हैकर्स ने अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर और नाम हटा दिया और 'बींज़ ऑफिशियल कलेक्शन' के एनएफटी (नॉन-फंजिबल टोकन) एयरड्रॉप का एक लिंक शेयर किया। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर हैंडल हैक हुआ था जिसे रीस्टोर कर लिया गया है।