भारत, यूएई व फ्रांस के बीच पहली त्रिपक्षीय मंत्री स्तरीय बैठक न्यूयॉर्क में हुई आयोजित

भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) व फ्रांस के बीच पहली बार त्रिपक्षीय मंत्री स्तरीय बैठक का आयोजन सोमवार को न्यूयॉर्क में हुआ। यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायेद अल नाहयान व फ्रांसीसी मंत्री कैथरीन कोलोना से मुलाकात के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "रणनीतिक साझेदारों व...संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों के संग...विचार साझा किए।"