भारत और दुनिया के कई यूज़र्स ने गुरुवार को आईओएस व ऐंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत की। डाउनडेटेक्टर के मुताबिक, भारत में सुबह 11:02 बजे इंस्टाग्राम डाउन हुआ। कुछ यूज़र्स के मुताबिक, वे अपनी फीड रीफ्रेश नहीं कर पाए और डायरेक्ट मेसेजेस एक्सेस करने में दिक्कत हुई। फिलहाल आउटेज की वजह का पता नहीं चला है।