भारत व नेपाल ने टीकाकरण प्रमाण-पत्र की पारस्परिक मान्यता के लिए साइन किया एमओयू
भारत और नेपाल ने कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण-पत्र की पारस्परिक मान्यता के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। नेपाल में भारतीय राजदूत विनय एम. क्वात्रा ने काठमांडू में समारोह में एमओयू पर साइन किए। आधिकारिक बयान में कहा गया कि एमओयू दोनों देशों के पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण करवा चुके यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।