भारत विश्व का 'औषधालय' है: ग्लोबल आयुष समिट के उद्घाटन पर मॉरीशस के पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधीनगर (गुजरात) में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने कहा, "भारत विश्व का 'औषधालय' है। कोविड-19 महामारी के दौरान आयुर्वेदिक दवाएं भेजने के लिए हम भारत के आभारी हैं।" बकौल जगन्नाथ, मॉरीशस में आयुष की प्रथा लोकप्रिय है।