भारत सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों को अधिकारियों ने किया प्रताड़ित: अमेरिकी रिपोर्ट

यूएस स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा जारी 2021 कंट्री रिपोर्ट ऑन ह्यूमन राइट्स प्रैक्टिसेज़ में कहा गया है कि भारत में स्थानीय-राष्ट्रीय स्तरों के सरकारी अधिकारियों ने शारीरिक प्रताड़ना और हमलों के ज़रिए मीडिया आउटलेट्स को 'डराया'। बकौल रिपोर्ट, भारत में गैर-सरकारी संगठनों का आरोप है कि सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों को आपराधिक मुकदमों और जांच से डराया-धमकाया गया।