भारत से चीतों के विलुप्त होने के कारणों पर आईएफएस अधिकारी का ट्विटर थ्रेड हुआ वायरल

भारत से 70 साल पहले चीतों के विलुप्त होने के कारणों पर आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां का ट्विटर थ्रेड वायरल हो गया है। उन्होंने वाइल्डरनेस फिल्म्स इंडिया लिमिटेड के आर्काइव वीडियो शेयर किए। अधिकारी के मुताबिक, पहले राजाओं और ब्रिटिश नागरिकों द्वारा चीतों का शिकार किया जाता था और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 पारित होने तक देर हो चुकी थी।