शुक्रवार की रात को हुआ पेनम्ब्रल चंद्रग्रहण भारत से भी नज़र आया। इस दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया (पेनम्ब्रा) के बाहरी हिस्से से होकर गुज़रा। इसी रात को 'फ्लावर मून' भी था जो मई में होने वाले पूर्ण चंद्रमा को कहा जाता है। शुक्रवार रात कोलकाता से ली गई चंद्रग्रहण की एक तस्वीर सामने आई है।