भारत से भेजा गया 11,000 मीट्रिक टन चावल श्रीलंका पहुंचा

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच भारत से भेजा गया 11,000 मीट्रिक टन चावल मंगलवार को कोलंबो पहुंच गया। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि चावल सिंहली नव वर्ष के जश्न से पहले जहाज़ चेन ग्लोरी के ज़रिए कोलंबो पहुंचा। बकौल उच्चायोग, "भारत द्वारा श्रीलंका को पिछले सप्ताह में भी 16,000 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति की गई थी।"