भारत से साझेदारी के बाद पाकिस्तान के साथ अलग व्यवहार कर रहा है अमेरिका: इमरान खान

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत से साझेदारी कर अमेरिका उनके देश के साथ अलग व्यवहार कर रहा है। बकौल इमरान, अमेरिका पाकिस्‍तान को केवल अफगानिस्‍तान की 'गंदगी' साफ करने के लिए 'फायदेमंद' समझता है। पाकिस्तान के एनएसए मोईद यूसुफ के मुताबिक, अगर अमेरिका उनके नेतृत्व की अनदेखी करता रहा तो पाकिस्तान के पास अन्य विकल्प हैं।