गूगल के पूर्व एमडी परमिंदर सिंह ने भारत से सिंगापुर अपने साथ ले जा रहे रस्क की एक तस्वीर ट्वीट कर उन्हें 'बहुमूल्य चीज़' कहा है। एक यूज़र ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आप कैसे सुनिश्चित करेंगे कि ये टूटेंगे नहीं?" जबकि दूसरे यूज़र ने लिखा, "भारत में रस्क की कीमतें बढ़ने का असली कारण अब पता चला।"