श्रीलंकाई मंत्री हरीन फर्नांडो ने चीनी 'जासूसी जहाज़' के देश पहुंचने को लेकर भारत द्वारा जताई जा रहीं चिंताओं के बीच कहा, "हमारे हर किसी से अच्छे संबंध हैं।" उन्होंने आगे कहा, "श्रीलंका की स्थिति को भारत समझता है।" बकौल फर्नांडो, "श्रीलंका में चीनी लोगों ने काफी निवेश किया है। उम्मीद है यह कोई बड़ा कूटनीतिक विवाद नहीं पैदा करेगा।"