भारत हमारे पीछे पड़ा है लेकिन दूसरे देशों को यही गलती नहीं करनी चाहिए: शाहिद अफरीदी

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने न्यूज़ीलैंड व इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से हटने के पीछे भारत के होने के दावे पर सहमति जताई और कहा, "ठीक है...एक देश पीछे पड़ा है लेकिन दूसरे देशों को यही गलती नहीं करनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "पढ़े-लिखे देश झूठी ईमेल पर भरोसा कर दौरा रद्द करेंगे...तो इससे उन्हें (भारत) जीतने का मौका मिलेगा।"