एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण में भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले गुरुवार को दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर एक अस्थाई कार्यालय में आग लग गई। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में स्टेडियम के अंदर से धुएं का गुबार देखा जा सकता है। बाद में आग पर काबू पा लिया गया और इससे मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।