विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) एक गेम-चेंजर साबित होगा। बकौल जयशंकर, एफटीए के लिए बातचीत की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। उन्होंने कहा कि यूरोप, भारत का सबसे बड़ा व अहम व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के संबंध पहले से अधिक मज़बूत व गहरे हुए हैं।