भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से इतर धोनी ने ऋषभ पंत को सिखाए विकेटकीपिंग के गुर, वीडियो वायरल
टी20 विश्व कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच के दौरान ऋषभ पंत को भारतीय टीम के मेंटर एम.एस. धोनी विकेटकीपिंग के गुर सिखाते नज़र आए जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है। गौरतलब है, इस मैच में ईशान किशन ने विकेटकीपिंग की थी। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "मेंटर ऑन ड्यूटी।"