भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले रेनोवेट किए जा रहे वानखेड़े स्टेडियम की ताज़ा तस्वीरें आईं सामने

मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) ने 17 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच की मेज़बानी से पहले रेनोवेट किए जा रहे वानखेड़े स्टेडियम की ताज़ा तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। एमसीए ने तस्वीरों के साथ लिखा, "वानखेड़े स्टेडियम में चरणबद्ध तरीके से मरम्मत का काम जारी है...हमें यकीन है कि दर्शक प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में उन्नत सुविधाओं का लुत्फ उठाएंगे।"

Load More