कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले का ज़िक्र करते हुए कहा है कि यह भारत और कनाडा के रिश्तों में एक समस्या है, इसे नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, "कनाडा और भारत दुनिया के 2 सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हैं और हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए।"