विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारत ने चीन को स्पष्ट कर दिया है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति ज़रूरी है। श्रृंगला के अनुसार, भारत की विदेश नीति की सभी प्राथमिकताओं में पड़ोसी सबसे पहले हैं। बकौल श्रृंगला, इस नीति का एक मज़बूत आर्थिक आयाम है।