भारत-पाक मिलकर जम्मू-कश्मीर मुद्दे का हल निकालें तो यह अच्छा होगा: महबूबा मुफ्ती

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के बयान 'उनका देश भारत के साथ शांति चाहता है' के बाद पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि दोनों देश जम्मू-कश्मीर का हल निकालें तो यह देश के लिए भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान के पीएम ने दोनों देशों के रिश्ते अच्छे करने की बात कही है तो यह होना चाहिए।"