टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर सानिया मिर्ज़ा ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर कर बताया है कि वह उस दिन 'ज़हरीले माहौल से बचने के लिए' सोशल मीडिया से दूर रहेंगी। उन्होंने कैप्शन लिखा, "बाय-बाय।" गौरतलब है, सानिया के पति शोएब मलिक पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं।