भारत-पाक मैच में पंत के आउट होने पर ड्रेसिंग रूम में उन पर गुस्सा हुए रोहित, वीडियो हुआ वायरल

एशिया कप-2022 के सुपर 4 चरण में भारत-पाकिस्तान मैच में ऋषभ पंत के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में उन पर गुस्सा होते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो देखकर लग रहा है कि रोहित शॉट सेलेक्शन पर पंत को डांट रहे हैं। दरअसल, रिवर्स स्वीप खेलते हुए पंत 14-रन के स्कोर पर आउट हुए।