टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले इंदौर (मध्य प्रदेश) में कलाकारों ने 7,700 वर्गफीट में विराट कोहली, एम.एस. धोनी और रोहित शर्मा की रंगोली बनाई है। कलाकारों का नेतृत्व करने वाली शिखा शर्मा ने बताया, "20 लोगों की टीम ने 45 घंटे में यह रंगोली बनाई है...इसे बनाने में करीब 3 क्विंटल रंग का प्रयोग किया गया है।"