भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद से यूके में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच भिड़ंत जारी, 15 अरेस्ट
यूके के लेस्टर में हाल के दिनों में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के समूहों के बीच भिड़ंत सहित हिंसा की कई घटनाएं दर्ज हुई हैं। इस क्रम में पहली घटना 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के एशिया कप टी20 मुकाबले के दिन हुई थी। पुलिस के अनुसार, हिंसा के अलग-अलग मामलों में अबतक कम-से-कम 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।