टी-20 विश्व कप में रविवार को पाकिस्तान से भारत की हार के बाद पंजाब के 2 कॉलेजों में कुछ कश्मीरी छात्रों पर कथित तौर पर हमला किया गया। संगरूर स्थित बीजीआईईटी कॉलेज के छात्रों ने हॉस्टल के अंदर से कथित हमले का वीडियो शेयर किया। ऐसे ही एक अन्य हमले की खबर खरड़ की रायत बहरा यूनिवर्सिटी से भी आई।