एशिया कप-2022 के सुपर 4 चरण में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टॉस के दौरान प्रेज़ेंटर रवि शास्त्री के गलती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा द्वारा सिक्का उछालने के बाद बाबर आज़म ने 'टेल' कहा। हालांकि, रवि शास्त्री ने माइक में कहा, 'हेड्स इज़ द कॉल' जिसके बाद मैच रेफरी कन्फ्यूज़्ड दिखे।