भारतपे के एमडी अशनीर ग्रोवर और कोटक महिंद्रा बैंक के बीच कानूनी लड़ाई क्या है?

भारतपे के एमडी अशनीर ग्रोवर ने 30 अक्टूबर को कोटक महिंद्रा बैंक को कानूनी नोटिस भेजकर नायका के आईपीओ में वित्तीय सहायता सुनिश्चित नहीं कर पाने का आरोप लगाया था। ग्रोवर का कोटक के एक कर्मचारी को धमकाने का कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुआ जिसे उन्होंने 'फर्ज़ी' बताया। बकौल कोटक समूह, उसने ग्रोवर की 'अनुचित भाषा पर आपत्ति' जताई है।