भारतपे के एमडी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, कानूनी कार्रवाई की जा रही है: कोटक
कोटक महिंद्रा बैंक ने बताया है कि अक्टूबर-2021 में भारतपे के एमडी अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी ग्रोवर ने कानूनी नोटिस भेजा था। बकौल कोटक, "उस समय नोटिस का उचित जवाब दिया गया था जिसमें मिस्टर ग्रोवर द्वारा इस्तेमाल की गई अनुचित भाषा पर हमारी आपत्तियां दर्ज करना शामिल है। इस पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"