भारतपे द्वारा करवाए जा रहे गर्वनेंस रिव्यू के खिलाफ कंपनी के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर द्वारा सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) में दायर आपातकालीन मध्यस्थता याचिका खारिज हो गई है। भारतपे की ओर से पेश हुए मुख्य अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "जिस गति व तत्परता से यह आपात सुनवाई और...इसका फैसला हुआ वह सबसे अधिक प्रभावित करने वाला रहा।"