शार्क टैंक इंडिया के जज व भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने शो के को-जज अनुपम मित्तल को लेकर कहा है, "उनको मैं पहले से जानता था…मैंने एक बार भारतपे के लिए उनसे पैसे जुटाने की कोशिश की थी।" बकौल अशनीर, "आखिरकार मुझे बाहर से पैसे मिल गए थे...तो मैंने उनसे लिया नहीं…उनको दो बार पिच (प्रस्ताव दिया) किया था।"