भारतपे के सीईओ ने जब मुझ पर पैसा चुराने का आरोप लगाया तब वह नशे में थे: अशनीर
अशनीर ग्रोवर ने कहा है कि सुहेल समीर (सीईओ, भारतपे) को यह साबित करना चाहिए कि वह उन पर कंपनी से पैसा चुराने का आरोप लगाते वक्त 'अल्कोहल और ड्रग्स' के प्रभाव में नहीं थे। समीर ने लिंक्डिन पर कमेंट किया था जिसे बाद में डिलीट कर लिया। ग्रोवर ने मांग की है कि समीर को छुट्टी पर भेजा जाए।