भारतपे के सीईओ सुहैल समीर ने उस टिप्पणी पर माफी मांगी है जिसमें उन्होंने कहा था कि अशनीर ग्रोवर ने कंपनी का 'सारा पैसा चुरा लिया' और सैलरी देने के लिए बहुत कम पैसा बचा है। दरअसल, एक कर्मचारी ने वेतन न देने का मामला उठाया था। वहीं, भारतपे ने कहा कि सभी कर्मचारियों को मार्च का वेतन मिला था।