फिनटेक स्टार्टअप भारतपे ने एसबीआई के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। कुमार स्टार्टअप की अल्पकालिक व दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने में शामिल होंगे और इसके साथ ही नियामकीय मामलों पर बोर्ड व अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे पहले कुमार को एचएसबीसी की हॉन्ग-कॉन्ग-मुख्यालय वाली एशिया इकाई का गैर-कार्यकारी निदेशक बनाया गया था।