भारत-मिस्र के बीच द्विपक्षीय व्यापार को अगले 5 साल में $12 बिलियन तक ले जाएंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और मिस्र ने तय किया है कि अगले 5-वर्षों में वे द्विपक्षीय व्यापार को $12 बिलियन तक ले जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारे (भारत और मिस्र) बीच सुरक्षा व रक्षा सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।" प्रधानमंत्री ने यह बात मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ प्रेसवार्ता में कही।