भारत के नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह भारत-म्यांमार सीमा के पास भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। मिज़ोरम, असम, त्रिपुरा और मणिपुर में झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर्स (ईएमएससी) की वेबसाइट पर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के मुताबिक, भूकंप के झटके कोलकाता तक महसूस हुए हैं।