भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के सहायक कोच ऐम्ब्रोस यौन दुराचार को लेकर बर्खास्त

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) की देखरेख के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के सदस्य एस.वाई. कुरैशी ने बताया है कि अंडर-17 महिला टीम के सहायक कोच एलेक्स ऐम्ब्रोस को कथित यौन दुराचार को लेकर बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले उन्हें यूरोप गई टीम के दौरों के बीच ही भारत लौटने को कहा गया था।