प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने मंगलवार को अनुमान जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2047 तक $20,000 अरब तक पहुंच जाएगा, बशर्ते अगले 25 वर्षों में औसत वार्षिक वृद्धि 7-7.5 प्रतिशत हो। इस समय भारत 2,700 अरब अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।