भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खबर: अप्रैल 2023 के रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2023 में जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड ₹1.87 लाख करोड़ होने पर सोमवार को कहा, "यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खबर है।" उन्होंने कहा, "कम टैक्स रेट के बावजूद टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड इज़ाफा बताता है कि जीएसटी कैसे इंटीग्रेशन और अनुपालन में सफल रहा है।" अप्रैल 2022 में ₹1.67 लाख करोड़ जीएसटी संग्रह हुआ था।