पूर्व भारतीय धावक पी.टी. उषा 10 दिसंबर को होने वाले भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पद के चुनाव की एकमात्र उम्मीदवार हैं। ऐसे में वह आईओए की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। इसके अलावा वह आईओए के 95 साल के इतिहास में पहली ओलंपियन और पहली अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता होंगी जो भारतीय ओलंपिक संघ की कमान संभालेंगी।