भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगी पी.टी. उषा
पूर्व भारतीय धावक पी.टी. उषा ने शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये नामांकन दर्ज किया। उन्होंने कहा, "अपने साथी खिलाड़ियों और राष्ट्रीय महासंघों के समर्थन से आईओए अध्यक्ष पद के लिये नामांकन दर्ज करके मैं काफी गौरवान्वित हूं।" उषा आईओए के एथलीट आयोग में चुने गए 8 दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं।