भारतीय कंपनियों का विदेशी निवेश 2021 के मुकाबले अगस्त में 59% घटकर $1.03 बिलियन रहा

भारतीय कंपनियों का विदेशी निवेश सालाना आधार पर अगस्त 2022 में 59% घटकर $1.03 बिलियन रह गया। आरबीआई के मुताबिक, अगस्त में भारतीय कंपनियों ने अपने विदेशी उद्यमों में कुल $102.76 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धता जताई जबकि 2021 की समान अवधि में यह आंकड़ा $250.09 करोड़ था। जुलाई 2022 में $111.66 करोड़ का निवेश विदेशी उद्यमों में किया गया था।